
हाल ही में फेसबुक और रिलायंस जियो ने एक बड़ी डील की थी जिसमें फेसबुक ने जियो में 9.99 प्रतिशत शेयर्स खरीदे थे और इसके बाद जियो मार्ट और व्हाट्सएप भी जुड़ गए। इसका फायदा JioMart को ज्यादा हुआ है क्योंकि उसे WhatsApp के भारत में सारे यूजर्स तक पहुंचने का मौका मिला है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ई-कॉमर्स पोर्टल जियो मार्ट की शुरुआत कर चुकी है। अभी अगर आप Navi Mumbai, Thane या Kalyan region के रहने वाले हैं तब आप JioMart पर WhatsApp से order कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि वह धीरे-धीरे देश के अन्य शहरों में भी इसको शुरू कर देगा।
JioMart क्या हैं WhatsApp से Jio Mart पर Order कैसे करे in Hindi?
अगर आप भी जियो मार्ट की सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जानिए कैसे ऑनलाइन ऑर्डर करें और इसका कैसे लाभ उठाएं. आप अपने WhatsApp Messenger का इस्तमाल कर Jio Mart पर Order कर सकते हैं.
- सबसे पहले अपने फोन में +91 8850008000 को जियोमार्ट के नाम से सेव करें। इसके बाद इस नंबर पर “Hi” एक मैसेज भेजे.
- जैसे ही आप मैसेज सेंड करते हैं सामने से आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपको अपने एरिया का पिनकोड लिखकर मैसेज भेजे.
- आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपको ग्रोसरी ऑर्डर करने के लिए एक लिंक दिया जाएगा, जो कि महज 30 मिनट तक ही उपलब्ध रहेगा। अगर आप इस लिंक का इस्तेमाल 30 मिनट के अंदर नहीं करते। तो आपको दोबारा ऑर्डर प्लेस करने के लिए ‘Hi’ का मैसेज भेजना होगा। ग्रोसरी ऑर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने अलग से एक पेज़ खुलेगा, इस पेज पर आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स मांगी जाएंगी। अगर आप वाट्सऐप पर अपडेट पाते रहना चाहते हैं तो नीचे दिए चेकबॉक्स को क्लिक करना ना भूलें। जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे दिख रहे Proceed बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने किराना स्टोर पर उपलब्ध सामान की लिस्ट दिखेगी। आपको जो भी सामान जितना चाहिए उतना सेलेक्ट करके “Place order” बटन पर क्लिक करें।
- ऑर्डर प्लेस होने के बाद जियोमार्ट आपको कुल भुगतान की राशि बताएगा और तुरंत एक दूसरा व्हाट्सऐप मैसेज करेगा।
- अगले मैसेज में आपको अपने नजदीकी किराना स्टोर का नाम, पता ,गूगल मैप लिंक और मोबाइल नंबर मिलेगा, जहां से ऑर्डर किया हुआ सामान प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके अलावा आपको फोन नंबर भी दिया जाएगा, जिस पर फोन करके आप अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा जैसे ही आपका ऑर्डर तैयार हो जाएगा, वैसे ही आपको अपने नजदीकी किराना स्टोर से इस प्राप्त करने का मैसेज भी मिल जाएगा। ऑर्डर का भुगतान सामान लेते समय ही करना होगा। अभी के समय में केवल Cash Payment ही उपलब्ध है Customers के लिए, वहीँ बाद में दुसरे Payment Options भी उपलब्ध करवा दिए जायेंगे. जियो मार्ट कैटलॉग में घरेलू सामान जैसे कि बेसन, सूजी, कच्ची मूंगफली, दालें, मसालों के साथ साथ अन्य पैकेज्ड प्रोडक्ट भी मौजूद हैं.
यहां एक बात ध्यान रखने की है कि ऑर्डर cancel या modify करने के लिए आपको दुकान वाले को ही फोन करना होगा। WhatsApp के जरिए cancel या modification नहीं हो सकेगा।
दोस्तो उम्मीद करता हूँ की यह हिंदी पोस्ट आपको पसंद आयी हो, लेकिन अगर कुछ समझने में आपको दिक्कत आयी है तो कृपया नीचे कमेंट में बताये। यदि आपको यह article पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे इससे उनका ज्ञान भी बढ़ेगा और हमे भी प्रोत्साहन मिलेगा। अपना कीमती समय देकर इस पोस्ट को पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद!